थाईलैंड और कंबोडिया के बीच रविवार को चौथे दिन भी गोलीबारी हुई। संघर्ष विराम वार्ता की बढ़ती संभावना के बावजूद लड़ाई जारी रही। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने भी कहा कि लड़ाई सुबह करीब 4:50 बजे दो विवादित मंदिरों के पास शुरू हुई। डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के तुरंत बाद थाईलैंड युद्ध विराम के लिए सहमत हो गया। रविवार को थाईलैंड ने कहा कि वे कंबोडिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए सहमत हो गए हैं। गौरतलब है कि शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी संघर्ष को रोकने के लिए दोनों देशों के नेताओं से बात की है। ट्रंप उस दिन स्कॉटलैंड के दौरे पर थे। ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा, ‘मैंने अभी-अभी कंबोडिया के प्रधानमंत्री से थाईलैंड के साथ युद्ध समाप्त करने के बारे में बात की।’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की घोषणा के बाद थाईलैंड और कंबोडिया युद्धविराम पर सहमत
