बिहार पुलिस की नींद उड़ाने वाले ‘सिग्मा एंड कंपनी’ गैंग के चार ‘मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स’ पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चारों गैंगस्टर्स के मारे जाने से बिहार पुलिस को राहत मिली है। यह एनकाउंटर बुधवार सुबह करीब 2:30 बजे दिल्ली के रोहिणी इलाके में बहादुर शाह मार्ग पर हुआ। सूत्रों के मुताबिक, बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यह स्पेशल जॉइंट ऑपरेशन चलाया। बिहार पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मारे गए गैंगस्टर्स के नाम रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) हैं। रंजन, बिमलेश और मनीष बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। अमन का घर दिल्ली के करावल नगर में है। बिहार पुलिस का दावा है कि रंजन पाठक ‘सिग्मा एंड कंपनी’ का हेड है। चारों क्रिमिनल्स की तलाश काफी समय से चल रही थी। गैंगस्टर्स का इलाका बिहार के सीतामढ़ी और कई जिलों और नेपाल बॉर्डर तक था। पुलिस के एक सोर्स का दावा है कि बिहार के अलावा, रंजन और उसका गैंग कई राज्यों और दिल्ली में कई ऑर्गनाइज़्ड क्राइम में शामिल था। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के सोर्स के मुताबिक, ‘सिग्मा एंड कंपनी’ के खिलाफ एक्सटॉर्शन, मर्डर, किडनैपिंग, रॉबरी, जान से मारने की धमकी के कई केस दर्ज हैं। रंजन का गैंग बिहार की ‘ब्रह्म श्री सेना’ के चीफ गणेश शर्मा, मदन शर्मा और आदित्य सिंह के मर्डर में भी सीधे तौर पर शामिल था।
बिहार में देर रात मुठभेड़ में 4 कुख्यात गैंगस्टर मारे गए