पाकिस्तान का पंजाब प्रांत भीषण बाढ़ की चपेट में, 22 लोगों की मौत

पाकिस्तान का पंजाब प्रांत भीषण बाढ़ की चपेट में है। पंजाब का एक बड़ा इलाका सिंधु और उसकी सहायक नदियों के पानी में डूब गया है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान का लाहौर 40 साल बाद बाढ़ की चपेट में आया है। हालात इतने खराब हैं कि पिछले 24 घंटे में यहां 22 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान का एक तबका इस भीषण बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार ठहरा रहा है। दावा किया जा रहा है कि सिंधु नदी से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति ने इतना गंभीर रूप ले लिया है। पंजाब प्रांत पाकिस्तान का सबसे अधिक आबादी वाला इलाका माना जाता है। पिछले एक हफ्ते में भीषण बाढ़ के कारण इस प्रांत के 1700 गांव जलमग्न हो गए हैं। सिखों का पवित्र तीर्थस्थल करतारपुर भी इससे अछूता नहीं रहा है। हाल ही में जलमग्न करतारपुर साहिब के वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *