हिंदी सिनेमा के कई ऐसे विलेन हैं जो आज भी अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। 90 के दशक में भी कई विलेन काफी पॉपुलर हुए थे। उन्हीं में से एक शक्ति कपूर भी हैं जो आज भी बॉलीवुड में एक्टिव है। हालांकि, अपनी दमदार एक्टिंग के लिए चर्चा में रहने वाले शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर सुर्खियां में रहती हैं। वह एक्टिंग के साथ ही अपने लुक्स और मधुर आवाज के कारण भी सब की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। श्रद्धा सिर्फ खूबसूरती में ही नहीं बल्कि फैन फॉलोइंग में भी बॉलीवुड हसीनाओं को तगड़ी टक्कर देती हैं। 3 मार्च, 1987 को जन्मी श्रद्धा कपूर भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं जो 2024 में राजकुमार राव के साथ 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली सुपरहिट फिल्म दे चुकी हैं।
विलेन की बेटी बॉक्स ऑफस पर कर रही राज
श्रद्धा कपूर आखिर बार पिछले साल ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। इस फिल्म ने 50 करोड़ के बजट में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी जो बॉक्स ऑफिस पर 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। ‘स्त्री 2’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसने ‘बाहुबली 2’ को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया और इसी के साथ हिंदी सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। इसके बाद से एक्ट्रेस अब ‘स्त्री 3’ को लेकर बिजी हैं। अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए श्रद्धा भी लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना चुकी हैं। ‘स्त्री 2’ के पहले भी एक्ट्रेस हिट फिल्में दे चुकी हैं, लेकिन शानदार सफलता इसी फिल्म से मिली।