मुंबई में भारी बारिश से भूस्खलन, मकान ढहा, 2 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

मुंबई के विक्रोली इलाके में भारी बारिश के कारण मकान ढह गया, 2 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शुक्रवार रात करीब 2:45 बजे वर्षा नगर स्थित जनकल्याण सोसाइटी में हादसा हुआ। बचावकर्मियों ने मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण पहाड़ से अचानक भूस्खलन हुआ। पहाड़ की तलहटी में बने घर में मिट्टी और पत्थर घुस आए। इससे दो लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *